Skip to main content

Posts

Showing posts with the label poetry

परिणाम है कर्म का

 परिणाम है कर्म का ,उदित हुआ सूर्य मेरा   सच - झूठ , सब डूब गया ,  वक़्त के साथ मेरा   है   यही सत्य तो  सही , पर गलत कुछ है नहीं    करे जन आक्रोश का तमाशा , रुक भी जाओ रात मेरी   आग के फलक के साथ नाचेगी रात मेरी ,  बस यही है सत्य मेरा , बस यही है झूठ मेरा।             कुछ कमीं नहीं थी उस जगह पर अनजाना लगता था  महीनो बीते फिर भी बेगाना सा लगता था    हूँ वहीं का निवासी ,   मौत जिसके घर की दासी   यम जिसके  घर का राजा , क्रोध जिसका  पालक है  शांति शत्रु  है उसकी , लालच उसका सेवक है   ईर्ष्या राज करती है वहां  , आलस  दिन  बीताता है  सपने धोये जाते हों   निराशा के बूंदों से , अकर्मण्यता का विश्वासी  हर पहर  तुम्हारे दुश्मनों का साथी  , असभ्य व्यव्यहार  है अपनों से   न वो मानता उनको अपना , न वो लगते है कुछ अपने से  ...

मनुष्य की आशा

            मनुष्य की आशा  अभिशाप  जीवन  का,   कर्तव्य  सच का   फर्क तो है  दुःख पापी का , दर्द गरीब का    फर्क तो है  वादे  सरकार के  , कसम माँ की   फर्क तो है  रोना विधुर  का , गम  लेखक के   फर्क तो है   हरकत सनकी की , कसरत मेहनत की   फर्क तो है  सिलसिला हत्याओं का, मौत सपनो का   फर्क तो है   हराम की दौलत , सुकून  की ज़िन्दगी फर्क तो है  मनुष्य का आतंक ,प्रकृति का प्रकोप फर्क तो है  ईमान का बिकना , पराये को अपनाना   फर्क तो है  मौत से खेलना , ज़िन्दगी से  जूझना   फर्क तो है  ईर्ष्या का पनपना , साहचर्य का मिटना   फर्क तो है   क्रोध का  भड़कना, स्नेह का चमकना  फर्क  तो है  आशाओं का होना , निराशाओं से लिपटना  फर्क तो है  कम्बल का खोना ,  सर्दी का बढ़ना ...